पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना और नंदिका द्विवेदी
- फोटो : एक्स
पलाश के परिवार ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर चल रहे स्क्रीनशॉट्स और अटकलों के बीच पलाश के परिवार ने साफ किया कि शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला सिर्फ हेल्थ इमरजेंसी की वजह से लिया गया था। हालांकि, इस बीच स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शादी से जुड़े पोस्ट हटा दिए थे। इससे अटकलें और तेज हो गईं थीं कि क्या सिर्फ तारीख नहीं, रिश्ता भी कठिन दौर से गुजर रहा है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर पलाश के मैरी डी कॉस्टा नाम की महिला के साथ कथित चैट्स वायरल हुए थे और बाद में मैरी डी कॉस्टा ने खुद बताया कि पलाश ने इसी साल मई 2025 में उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। हालांकि, मैरी ने यह भी बताया कि वह पलाश से नहीं मिलीं। अब पलाश से जुड़े कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम कोरियोग्राफर नंदिता द्विवेदी से भी जुड़ रहा है, जो की शादी के कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद थीं।
पिंक ड्रेस में नंदिता द्विवेदी और साथ में पलाश मुछाल