अपने बेहतरीन प्रदर्शन और फिटनेस के जरिए देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पहचान बनाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने देश भर के युवाओं को सलाह दी है कि कि वे आउटडोर स्पोर्ट्स खेलें और सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद नहीं करें।
विज्ञापन
2 of 5
विराट कोहली
उन्होंने दिल्ली में अपने लाइफस्टाइल ब्रांड वन 8 के लांच के दौरान कोहली ने कहा कि आजकल आपने देखा होगा कि बच्चे बाहर खेलने की जगह वीडियो गेम अधिक खेलते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधि काफी महत्वपूर्ण है और मेरा संदेश सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
कप्तान विराट ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक निश्चित समय ही व्यतीत करना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि आजकल क्या चल रहा है लेकिन दिन का अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताना सही नहीं है।
4 of 5
विराट कोहली
बता दें कि कप्तान विराट जितना अपने प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं, उससे कहीं ज्यादा अपने फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। विरात अपने फिटनेस को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतते है।
मालूम हो कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को तीनों वन-डे और टी-20 की सीरीज में मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार विराट की कप्तानी में 7 वीं सीरीज पर कब्जा किया है। 29 वर्षीय विराट ने टीम इंडिया के हरेक खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर सख्त रहते हैं। वो चाहते हैं कि मौजूदा टीम में जो भी खिलाड़ी हो वो पूरी तरह से फिट हो।