फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी जीतकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास! कोहली की कप्तानी में खत्म होगा 40 साल का इंतजार

Wed, 02 Jan 2019 03:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम व निर्णायक मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुआई में जब टीम इंडिया इस मैदान पर खेलने उतरेगी तो उसका पूरा ध्यान इतिहास रचने और 40 साल का इंतजार खत्म करने पर होगी।
विज्ञापन

2 of 5
team india
सीरीज हार से बचने के लिए मेजबान टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है। अगर वह यहां सीरीज जीतती है तो विराट कोहली टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान होंगे। गौरतलब है कि भारत 1978 के बाद से आजतक सिडनी में कोई टेस्ट नहीं जीत पाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
team india
सिडनी की यदि बात करें तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। टीम इंडिया को इस मैदान पर टेस्ट जीत का 40 साल से इंतजार है। टीम इंडिया को यहां पहली व आखिरी बार 1978 में जीत मिली थी। उस वक्त टीम के कप्तान बिशन सिंह बेदी थे। उसके बाद से कई कप्तान आए और गए, लेकिन रिजल्ट जीत में नहीं बदल सके। इस बार फॉर्म में चल रही विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का बैहतरीन मौका है।

4 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया ने पहली बार सिडनी में दिसंबर, 1947 में टेस्ट मैच खेला था। वह मैच ड्रॉ रहा था। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुल 11 टेस्ट यहां खेले गए हैं। इनमें से भारत सिर्फ एक मुकाबला जीत सका है। पांच मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि बाकी पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने यहां कुल 106 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 59 में जीत, 28 में हार और 19 मैच ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऐडिलेड  में कंगारुओं के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी, लेकिन पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे मेजबान टीम के हाथों 146 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है और इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें