फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया से न होती ये 4 गलतियां, तो 'आर्मी कैप' के साथ पहली बार चैंपियन बनता भारत

Sat, 09 Mar 2019 01:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया ने रांची में खेला गया तीसरा वन-डे मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों 32 रन से गंवा दिया। पहले दो वन-डे में शानदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया ने रांची के मैदान पर कई ऐसी गलतियां की जिसका हर्जाना उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : Getty
टीम इंडिया के सबसे अनुभवी सलामी बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप हुए। रोहित शर्मा 14 और शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ने से लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni out
ओपनर्स के अलावा मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया। क्रमश: तीसरे, पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंबाती रायुडू, एमएस धोनी और केदार जाधव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और विराट कोहली अकेले ही ऑस्ट्रेलिया से जंग करते रह गए।

4 of 5
bumrah virat
एक या दो गेंदबाजों पर पूरी तरह निर्भर हो जाना टीम इंडिया के लिए समस्या खड़ी कर रहा है। तीसरे वन-डे में भी सिर्फ कुलदीप यादव (3) और मोहम्मद शमी (1) विकेट लेने में कामयाब हुए। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। वहीं टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी विकेट नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shikhar dhawan
टीम इंडिया की इस हार की एक और बड़ी वजह है खराब फील्डिंग। इस मुकाबले में भारत के रणबांकुरों ने न सिर्फ खराब ग्राउंड फील्डिंग की बल्कि मैदान पर कई मौके भी गंवाए। खुद शिखर धवन ने शुरुआत में आरोन फिंच का कैच छोड़ा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें