फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: जानिए क्यों मिलेगी दोनों टीमों को 21 बंदूकों की सलामी, कारण दिलचस्प

Fri, 12 Jan 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल डिफेंस फोर्स
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं हुई हो। मगर मौजूदा दौरे पर पहली बार टीम इंडिया सबसे बड़ा सम्मान हासिल करने वाली है। सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले नेशनल डिफेंस फोर्स दोनों टीमों को 21 बंदूकों की सलामी देगी।
विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण अफ्रीका
भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट को धर्म की तरह तो नहीं माना जाता। वहां रग्बी और फुटबॉल की फैन फॉलोइंग ज्यादा है। मगर पहली बार क्रिकेट में देखने को मिलेगा कि दक्षिण अफ्रीका की नेशनल डिफेंस फोर्स सुपरस्पोर्ट पार्क पर अपना परफॉरमेंस देकर फैंस का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
इसके बाद जी5 से 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी, जिसके बाद आर्मी और नेवी अधिकारी एक बार फिर बैंड के साथ मार्च करेंगे। क्रिकेट के लिए यह बड़े सम्मान की बात है क्योंकि ऐसा सम्मान सिर्फ रग्बी टीम को दिया जाता है और वो भी बहुत समय पहले।

4 of 5
नेशनल डिफेंस फोर्स
आर्मी और नेवी के अधिकारी शनिवार से शुरू होने वाले मैच से पहले स्टेडियम पर प्रैक्टिस करते हुए दिखे। आर्मी अधिकारी ने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा, 'मुझे जहां तक याद है, ऐसा कोई क्रिकेट मैच नहीं है, जिसमें आर्मी और नेवी ने अपनी प्रस्तुति दी हो। स्पष्ट है कि क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसलिए हम प्रस्तुति देंगे। बच्चों को सभी प्रकार के खेलों में प्रोत्साहित करने की जरुरत है और इससे उन्हें बढ़ावा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
बहरहाल, टीम इंडिया मौजूदा दौरे पर पहला टेस्ट गंवा चुकी है और उसकी कोशिश दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी की रहेगी। टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनर शिखर धवन की जगह केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है जबकि अजिंक्य रहाणे की भी वापसी हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे की जगह कौनसा खिलाड़ी बाहर बैठेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें