टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन वन-डे मैचों का दूसरा वन-डे मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में तमिलनाडु के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया। उनके क्रिकेट करियर का यह डेब्यू मैच है।
विज्ञापन
2 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : myKhel
सुंदर ने घरेलु क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर हाल ही में उनके फिटनेस को लेकर दिक्कत आई थी। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने यो-यो फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और अब श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : File
गौरतलब है कि सुंदर सिर्फ एक ही कान से सुन सकते हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से गेंदबाजी करने वाला यह क्रिकेटर जब महज 4 साल का था तो परिवार को उनकी परेशानी का पता चला। कई अस्पतालों में इलाज हुआ लेकिन बाद में मालूम चला कि यह लाइलाज बीमारी है।
4 of 5
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : ht
सुंदर ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्टीव स्मिथ की अगुआई वाले पुणे सुपरजाइंट को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। किसी भी आईपीएल फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। 18 साल के वाशिंगटन सुंदर ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था।
इससे पहले तमिलनाडु के ऑलराउंडर सुंदर को श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए चोटिल केदार जाधव के विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इस दौरान सुंदर ने कहा, 'किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है।'