फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं किया प्रदर्शन तो करियर बर्बाद, दांव पर लगी इन 5 खिलाड़ियों की साख

Wed, 03 Oct 2018 08:12 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी द्वीपक्षीय सीरीज के लिए कमर कस ली है। भारत दौरे पर आने वाली कैरीबियाई टीम को यहां टी-20, पांच वन-डे समेत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से राजकोट में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। वहीं इस दौरे पर 5 ऐसे खिलाड़ियों की साख दांव पर लगी है, जिन्होंने प्रदर्शन नहीं किया तो उनका करियर चौपट होना लगभग तय है।
विज्ञापन

केएल राहुल

2 of 6
केएल राहुल
इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दौरे पर केएल राहुल ने बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया। इसके बावजूद रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैर मौजूदगी में टीम में उनकी भूमिका बेहद खास होगी। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में शतक जड़ने वाले राहुल भी यहां बड़ा धमाका करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल

3 of 6
मयंक अग्रवाल
रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में 1000 से ज्यादा और विजय हजारे ट्रॉफी में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाली भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में है। मयंक अग्रवाल को इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है।

अजिंक्य रहाणे

4 of 6
ajinkya rahane
अजिंक्य रहाणे ने पिछली 10 पारियों में 25.70 की औसत से 257 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे टीम की बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तंभ है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कैरीबियाई टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

ऋषभ पंत

5 of 6
ऋषभ पंत
वेस्टइंडीज के खिलाफ दिनेश कार्तिक और ऋद्धिमान साहा की बजाय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत को मौका दिया गया है। गेंदबाजों पर जमकर हमला बोलने वाले पंत की ताकत हम इंग्लैंड दौरे पर भी देख चुके हैं। पंत बेहद कम गेंदों में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव

6 of 6
उमेश यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा को भी मौका नहीं दिया गया है। दोनों खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के बाद उमेश यादव यादव पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ उमेश यादव को मौका मिलना ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए लिहाज से भी सही निर्णय लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें