फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस विशेष: जब कोच की सहायता के लिए हार्दिक और क्रुणाल ने बढ़ाए थे हाथ, मां के बीमार होने पर भी की मदद

Fri, 05 Sep 2025 07:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जितेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि पांड्या भाइयों ने अब तक उन्हें करीब 70-80 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
क्रुणाल पांड्या-हार्दिक पांड्या - फोटो : Hardik Pandya-instagram
भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अपनी आक्रामक खेल शैली और कभी हार न मानने वाले जज्बे के लिए मशहूर हैं। मैदान पर दोनों विपक्षियों के लिए काल साबित होते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनके बचपन के कोच जितेंद्र सिंह के साथ साझा किया गया रिश्ता है। जितेंद्र सिंह ने खुलासा किया कि पांड्या भाइयों ने अब तक उन्हें करीब 70-80 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
क्रुणाल पांड्या-हार्दिक पांड्या - फोटो : Hardik Pandya-instagram
कोच की बहनों की शादी का पूरा खर्च उठाया
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जितेंद्र सिंह ने बताया कि हार्दिक और क्रुणाल ने उनकी बहन की शादी में आर्थिक सहायता की थी। उन्होंने कहा, 'हार्दिक और क्रुणाल ने मेरी पहली बहन की शादी 2018 में करवाई। उन्होंने वित्तीय सहयोग दिया और सुनिश्चित किया कि शादी अच्छे से हो। फरवरी 2024 में दूसरी बहन की शादी के समय हार्दिक ने 20 लाख रुपये कार खरीदने के लिए भेजे, साथ ही अन्य खर्चों की जिम्मेदारी भी उठाई। हार्दिक ने कहा, आपकी बहन मेरी बहन है। बस शादी की तारीख बता देना, बाकी चिंता मत करना।'
विज्ञापन

3 of 4
क्रुणाल पांड्या-हार्दिक पांड्या - फोटो : Krunal Pandya-instagram
मां के इलाज के लिए बढ़ाए हाथ
हार्दिक के आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस से डेब्यू के बाद जब जितेंद्र की मां गंभीर रूप से बीमार हो गईं थीं, लेकिन जितेंद्र ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, हार्दिक को कहीं से सूचना मिली और उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। जितेंद्र ने कहा, 'हार्दिक ने बस इतना कहा मेरे सारे पैसे ले लो और मां का इलाज कराओ। यही उनकी उदारता का पहला बड़ा उदाहरण था।'

ऑस्ट्रेलिया दौरे (2015-16) से लौटने के बाद हार्दिक ने जितेंद्र को 5-6 लाख रुपये की कार गिफ्ट की थी। जितेंद्र ने बताया कि पहले वह इस तोहफे के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन हार्दिक के जिद करने पर उन्होंने इसे स्वीकार किया था। जितेंद्र ने कहा, 'हम यह कार आपकी सुरक्षा के लिए दे रहे हैं। बाइक पर सफर करना खतरनाक है।'
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक-क्रुणाल - फोटो : Krunal Pandya-instagram
क्रुणाल ने दिलाई कार
जितेंद्र बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के 2017 और 2019 में आईपीएल जीतने के बाद भी पांड्या भाइयों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। हाल ही में 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल जीता, तब क्रुणाल ने 18 लाख रुपये की मदद की ताकि वे कार खरीद सकें। जितेंद्र ने भावुक होकर कहा, 'मैं एक निम्न-मध्यवर्गीय परिवार से हूं। पांड्या भाइयों की मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने कभी एहसान जताए बिना हर बार परिवार जैसा साथ दिया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें