फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: राशिद-SKY से आगे निकले UAE के कप्तान वसीम, पाकिस्तान के आगा का रिकॉर्ड देखकर छूट जाएगी हंसी

Fri, 05 Sep 2025 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा जहां उसकी नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी। हम यहां आपको सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 10
एशिया कप 2025 में सभी टीमों के कप्तान - फोटो : ANI/cricket.com.au/Jatinder Singh-instagram/Malaysian Cricket Association
एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं। नौ सितंबर से एक बार फिर सितारों की महफिल सजेगी और क्रिकेट प्रशंसकों को ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलेगी। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा जहां उसकी नजरें खिताब बचाने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन

2 of 10
एशिया कप टी20 - फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल
एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। ग्रुप ए में ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, भारत और पाकिस्तान हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें मौजूद हैं। भारतीय टीम 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। भारत सर्वाधिक बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम है। हम यहां आपको सभी टीमों के कप्तानों के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। आइये देखते हैं...
विज्ञापन

3 of 10
मोहम्मद वसीम - फोटो : muhammad_waseem_13
मोहम्मद वसीम (संयुक्त अरब अमीरात)
संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की। मोहम्मद वसीम को टीम का कप्तान बनाया गया है। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक खेले 81 टी20 मैचों में तीन शतक और 23 अर्धशतकों की मदद से 2878 रन बनाए। वसीम ने 55 मैचों में यूएई का नेतृत्व किया और टीम को 34 मुकाबलों में जीत दिलाई। अब वह एशिया कप में बाकी टीमों को भी टक्कर देना चाहेंगे।

4 of 10
राशिद खान - फोटो : ANI
राशिद खान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल 167 विकेट झटके और 514 रन बनाए हैं। वह अब तक अफगानिस्तान टीम का 32 मैचों में नेतृत्व कर चुके हैं, जिसमें से 19 मुकाबलों में जीत मिली है।
विज्ञापन

5 of 10
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव (भारत)
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी किसी से कम नहीं हैं। 34 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 167.07 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2598 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं। बतौर कप्तान 'मिस्टर 360' ने भारत को 22 मैचों में से 17 में जीत दिलाई है।
विज्ञापन

6 of 10
सलमान अली आगा - फोटो : ICC
सलमान अली आगा (पाकिस्तान)
आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व सलमान अली आगा करेंगे। उन्होने 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 465 रन बनाए और चार विकेट झटके हैं। वहीं, उनके कप्तानी रिकॉर्ड देखें तो आगा ने 22 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। इसमें वह टीम को सिर्फ 12 मुकाबलों में जीत दिला पाए। 
विज्ञापन

7 of 10
लिटन दास - फोटो : Bangladesh Cricket
लिटन दास (बांग्लादेश)
बांग्लादेश की टीम का नेतृत्व लिटन दास करेंगे। 30 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 110 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 अर्धशतकों की मदद से 2437 रन बनाए हैं। उनकी अगुवाई में बांग्लादेश ने 19 में से 10 मुकाबले जीते हैं।

8 of 10
चरिथ असलंका - फोटो : ANI
चरिथ असलंका (श्रीलंका) 
एशिया कप 2025 में श्रीलंका की टीम का नेतृत्व चरिथ असलंका करेंगे। उनकी अगुवाई में टीम ने 17 में से सात मुकाबले जीते हैं। उन्होंने 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छह अर्धशतकों की मदद से 1264 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस प्रारूप में कुल छह विकेट झटके हैं। 

9 of 10
यासिम मुर्तजा - फोटो : Malaysian Cricket Association
यासिम मुर्तजा (हॉन्ग कॉन्ग)
हॉन्ग कॉन्ग की टीम का नेतृत्व यासिम मुर्तजा की जिम्मेदारी है। 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दो अर्धशतकों की मदद से 746 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 70 विकेट झटके। यासिम के नेतृत्व में हॉन्ग कॉन्ग ने 16 मैचों में से आठ मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
जतिंदर सिंह - फोटो : jatinder10-instagram
जतिंदर सिंह (ओमान)
ओमान टीम की कमान जतिंदर सिंह को मिली है। भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1399 रन बनाए। इनमें आठ अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। 36 वर्षीय बल्लेबाज के नेतृत्व में ओमान टीम ने 11 मैचों में से सिर्फ तीन मुकाबले जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें