फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 में नहीं खेलेगा यह जांबाज क्रिकेटर, मीडिया के सामने रो-रो कर बयां किया दर्द

Wed, 17 Apr 2019 02:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taskin ahmed
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को आगामी वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम की घोषणा की। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। बीसीबी की इस घोषणा ने टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों को भी झटका दे दिया है। इन्हीं में से एक हैं तेज गेंदबाज तस्किन अहमद। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
taskin
वर्ल्ड कप टीम में एंट्री न मिलने के बाद बांग्लादेश की मीडिया ने तस्किन से बातचीत की। मीडिया के सामने आते तस्कीन अपने दर्द पर काबू नहीं रख पाए और वहीं सरेआम उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। आंखों में आंसू लिए तस्किन ने मीडिया से बातचीत की और उनके सभी सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
mashrafe mortaza pc
बता दें कि ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर वर्ल्ड कप टीम में शामिल न किए जाने को लेकर भावुक हुआ है। इससे पहले वर्ल्ड कप 2015 की टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पेसर मशर्फे मुर्तजा की आंखों में आंसू आ गए थे। लेकिन, आज उनकी मेहनत और किस्मत ने मुर्तजा को वनडे टीम का कप्तान बना दिया है, जो इस बार वर्ल्ड कप 2019 में भी बांग्लादेश टीम की कमान संभालेंगे।

4 of 5
taskin ahmed
बहरहाल, अगर तस्किन अहमद के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए 32 मैच खेले हैं। इन 32 मैचों में उन्होंने 5.95 की इकॉनमी से 45 विकेट चटकाए हैं। एक बार तस्किन अहमद एक पारी में पांच भी झटक चुके हैं। लेकिन, अक्टूबर 2017 से वनडे टीम से बाहर तास्किन अहमद इंजरी से जूझ रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने उन पर भरोसा नहीं जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मशर्फे मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मोसाद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेंहदी हसन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान और अबु जायेद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें