फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA : फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों के बीच देखने मिलेगी जंग, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन उन्हें परेशान कर सकते हैं। रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे विराट कोहली पर भी सभी की नजरें होंगी और उन्हें कैगिसो रबादा से बचकर रहना होगा।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/CSA
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के अहम खिलाड़ियों के बीच भी जंग देखने मिलेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन उन्हें परेशान कर सकते हैं। रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे विराट कोहली पर भी सभी की नजरें होंगी और उन्हें कैगिसो रबादा से बचकर रहना होगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों के बीच जंग देखने मिलेगी।  
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/CSA
यानसेन कर सकते हैं रोहित को परेशान
यह कोई मशहूर प्रतिद्वंद्विता नहीं है लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी समेत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उन्हें परेशान करते आए हैं। फॉर्म में चल रहे यानसेन इसका फायदा उठा सकते हैं। वैसे आंकड़ें रोहित के पक्ष में हैं जो टी20 मैचों में नौ पारियों में यानसेन का सामना कर चुके हैं और सिर्फ एक बार उनकी गेंद पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/CSA
रबादा के सामने कोहली को बरतनी होगी सावधानी
भारतीय टीम भले ही टी20 विश्व कप में अभी तक अपराजेय रही है लेकिन विराट कोहली की फॉर्म चिंता का सबब है जो सात मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा आठ मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनोमी रेट छह से कम रहा है। कोहली को रबादा की गेंदों का सामना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। रबादाडा 12 पारियों में चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं।

4 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/CSA
पंत और महाराज में देखने मिलेगी टक्कर
यह मुकाबला रोचक होगा। ऋषभ पंत अभी तक सात मैचों में 171 रन बना चुके हैं और केशव महाराज ने नौ विकेट ले लिए हैं। पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले 10 ओवर में उनका सामना महाराज से हो सकता है। पंत को उनके गैर पारंपरिक शॉट्स खेलने से बचाने के लिए महाराज को सटीक गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/PTI
डिकॉक को रोकेंगे बुमराह!
क्विंटन डिकॉक ने इस विश्व कप के आठ मैचों में 204 रन बनाए हैं। अब उनका सामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा जो 4.12 की इकोनॉमी रेट से 13 विकेट ले चुके हैं। डिकॉक को बुमराह के सामने बेहद संभलकर खेलना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/PTI
अक्षर-कुलदीप पर क्लासेन को रोकने की जिम्मेदारी
हेनरिक क्लासेन स्पिनरों को खेलने में माहिर हैं, लेकिन इस विश्व कप में आठ मैचों में 138 रन ही बना सके हैं। उन्हें अक्षर पटेल और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के सामने सावधान रहना होगा। कुलदीप और अक्षर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और दोनों गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में तीन-तीन विकेट झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें