फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC Closing Ceremony: समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी ने बांधा समां, संगीतमय हुआ अहमदाबाद

Sun, 08 Mar 2026 06:50 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

T20 World Cup Closing Ceremony Photos: टी20 विश्व कप का समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक में अपने प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
1 of 3
टी20 विश्व कप 2026 समापन समारोह - फोटो : IANS
टी20 विश्व कप 2026 के समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक ने समां बांधा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन किया। समापन समारोह भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच से ठीक पहले आयोजित हुआ। इस दौरान अहमदाबाद में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे। यहां तक की आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी समारोह का आनंद लेते हुए नजर आए। जय शाह परिवार के साथ मैच का आनंद लेने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 3
फाल्गुनी पाठक - फोटो : PTI
सुखबीर के गानों पर झूम उठे दर्शक
समापन समारोह में फाल्गुनी पाठक ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद सुखबीर ने परफॉर्म किया। सुखबीर ने 'जब तारे गिन-गिन याद में तेरे' गाने की शुरुआत की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शक खुशी से झूम उठे। सुखबीर के साथ-साथ ये गाना स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने गुनगुनाया जिससे अहमदाबाद में माहौल संगीतमय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल - फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवियों ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी को जगह दी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। आइए देखते हैं समापन समारोह की तस्वीरें...



     Photo Credit: PTI/IANS 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें