फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: विराट कोहली ने कोच राहुल द्रविड़ के सामने तोड़ा उनका रिकॉर्ड, इस मामले में छठे स्थान पर पहुंचे

Mon, 24 Oct 2022 07:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

कोहली ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के सामने उनका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। 82 रन की पारी के साथ ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट को मिलाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद द्रविड़ ने कोहली को गले से लगा लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलकर दुनियाभर के तमाम फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन लिया। इस ऐतिहासिक पारी के बाद विराट कोहली भावुक हो गए थे और मैदान पर ही रो पड़े थे। इस पारी की बदौलत कोहली ने कई मुकाम हासिल किए। वह मौजूदा समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली ने अब तक 110 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 51.97 की औसत और 138.42 के स्ट्राइक रेट से 3794 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। 122 रन की पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। यह पारी उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल एशिया कप में खेली थी। कोहली ने रन के मामले में भारत के ही कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम 143 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 31.18 की औसत और 140.38 के स्ट्राइक रेट से 3741 रन हैं। इनमें चार शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। 118 रन की पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित ने कोहली को कंधे पर उठा लिया था - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कोहली ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के सामने उनका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। 82 रन की पारी के साथ ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट को मिलाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 528 मैच खेले हैं और 53.80 की औसत से 24,212 रन बनाए हैं। इनमें 71 शतक और 126 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का बेस्ट स्कोर 254* रन का रहा है।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन औसत 100 50
सचिन तेंदुलकर (IND) 664 34357 48.52 100 164
कुमार संगकारा (Asia/ICC/SL) 594 28016 46.77 63 153
रिकी पोंटिंग (AUS/ICC) 560 27483 45.95 71 146
माहेला जयवर्धने (Asia/SL) 652 25957 39.15 54 136
जैक कैलिस (Afr/ICC/SA) 519 25534 49.10 62 149
विराट कोहली (IND) 474 24212 53.80 71 126
राहुल द्रविड़ (Asia/ICC/IND) 509 24208 45.41 48 146
ब्रायन लारा (ICC/WI) 430 22358 46.28 53 111

4 of 6
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, द्रविड़ ने 509 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 45.41 की औसत से 24,208 रन बनाए थे। इनमें 48 शतक और 146 अर्धशतक शामिल हैं। 270 रन की पारी 'द वॉल' के नाम से मशहूर द्रविड़ की सर्वश्रेष्ठ पारी है। द्रविड़ को सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। कोहली भी धीरे-धीरे इस लिस्ट की ओर बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारत के पूर्व दिग्गज और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम है।
विज्ञापन

5 of 6
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 34,357 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (28,016 रन), तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग (27,483 रन) और चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने (25,957 रन) हैं। पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस (25,534 रन) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीत के बाद कोहली को बधाई देते हार्दिक और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। वहीं, शान मसूद 42 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कोहली और हार्दिक पांड्या की 113 रन की साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में वापसी की। हार्दिक 40 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कोहली ने मैच जिताकर ही दम लिया। उन्होंने अपनी 82 रन की नाबाद पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें