अर्शदीप ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीमों को धराशाई किया। डेथ ओवरों में अर्शदीप के रिवर्स स्विंग ने तो विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ रखी थी।
भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का यहां अपने गृहनगर में नायक की तरह स्वागत किया गया जहां प्रशंसकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाई, जुलूस निकाला और भांगड़ा किया।अर्शदीप ने हाल में टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 17 विकेट लिए और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
2 of 4
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
अर्शदीप ने खुली गाड़ी में यात्रा करते हुए बताया, 'मैं सभी प्रारूपों में खेलना चाहता हूं, लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इस पल का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।' अर्शदीप ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
शाहिद हाशमी, अर्शदीप सिंह और कामरान अकमल
- फोटो : twitter
अर्शदीप के मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते हुए उनके प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी और तिरंगा लहराया। अर्शदीप ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीमों को धराशाई किया। डेथ ओवरों में अर्शदीप के रिवर्स स्विंग ने तो विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ रखी थी। पाकिस्तान के कामरान अकमल ने अर्शदीप के लिए विवादित बोल बोले थे। इसके बाद पूरी दुनिया ने उनकी आलोचना की थी। अर्शदीप ने पाकिस्तान के अलावा फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की वापसी में मदद की थी।
यहां तक कि पाकिस्तान के महान क्रिकेटर इंजमाम उल हक तक ने उन पर इल्जाम लगा दिया। इंजमाम ने कहा था कि अर्शदीप को 12वें ओवर के बाद रिवर्स स्विंग मिलती है। इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलना आसान नहीं है। भारतीय टीम पर आईसीसी को नजर रखनी चाहिए। इंजमाम पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा था। इसके बाद कप्तान रोहित ने इंजमाम को घेरा था और अपनी अक्ल का इस्तेमाल करने कहा था।