फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

Wed, 07 Sep 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
लोकेश राहुल - फोटो : Getty
टी-20 खेल क्रिकेट का नया और बेहद लोकप्रिय प्रारूप है और बड़ी तेजी से क्रिकेटरों में अपनी जगह बनाता जा रहा है। 20-20 ओवरों के इस फटाफट खेल में अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा लगभग टेस्ट खेलने वाले हर देश में वैश्विक स्तर की एक टी-20 लीग भी खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की बात करें तो 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल का लगाया गया शतक इस खेल का सबसे नया शतक है।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

2 of 9
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने लंबे समय बाद इस प्रारूप में अपना जलवा दिखाया और पहला अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक दिया। मैक्सवेल का यह शतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23वां शतक है। 2007 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 10 सालों में 23 शतक यानि हर साल औसतन 2.3 शतक निकले हैं। जानते हैं किस साल सबसे ज्यादा शतक निकले।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

3 of 9
- फोटो : getty
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला शतक ठोका था। इस शतक में उन्होंने 10 छक्कों के अलावा 7 चौके भी जड़े। लेकिन इस शतक के बाद दूसरे शतक के लिए करीब ढाई साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। फरवरी, 2010 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रनों की नाबाद पारी खेलकर शतक लगाया था। 

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

4 of 9
बेंडन मैकुलम
ब्रैंडन मैकुलम ने 28 फरवरी 2010 को टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके बाद इस साल दो और शतक लगा। टीम इंडिया के सुरेश रैना फिर श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने शतक लगाकर सेंचुरी की संख्या को 4 तक पहुंचा दिया। 2011 में एक ही शतक लगा जिसे तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 104) ने लगाया था।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

5 of 9
मार्टिन गुप्टिल
हालांकि 2012 का साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए शतकों के लिहाज से बेहद शानदार साल साबित हुआ। इस साल 4 शतक लगे। रिचर्ड लेवी, रिची बैरिंगटन, ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल के बल्ले से शतक निकले।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

6 of 9
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
बल्लेबाजों के लिए 2012 का साल शतकों के लिहाज से कामयाबी भरा रहा, लेकिन 2013 में फिर एक ही शतक लगा। इसके बाद 2014 में 2 शतक (एलेक्स हेल्स, इंग्लैंड और अहमद शहजाद, पाकिस्तान) लगे। 2015 में बल्लेबाजों ने 3 शतक (फैफ डु प्लेसिस, मोर्ने वान विक और रोहित शर्मा) लगाए। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

7 of 9
लोकेश राहुल - फोटो : PTI
2016 का साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक के लिए सबसे शानदार साल साबित हो रहा है। इस साल 6 सितंबर तक 8 शतक लग चुके हैं। शतक की शुरुआत अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने शतक लगाकर की। इसके बाद शेन वाटसन (ऑस्ट्रेलिया), बाबर हयात (हांगकांग), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), इवेन लुइस (वेस्टइंडीज), लोकेश राहुल (भारत) और ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) ने शतक लगाकर शतकों की संख्या 8 तक पहुंचा दी। अभी इस साल में करीब 4 महीने शेष हैं और कुछ शतक लग सकते हैं।

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

8 of 9
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
मैक्सवेल के शतक के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली गई 3 सबसे बड़ी पारियां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाम दर्ज हो गई हैं। ऐरोन फिंच के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है जिन्होंने 156 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद मैक्सवेल ने 145 रनों की पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली। फिर तीसरे नंबर पर शेन वाटसन हैं जिन्होंने इसी साल टीम इंडिया के खिलाफ नाबाद 124 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

टी-20 में बढ़ रही शतकों की संख्या, किस साल लगे सबसे ज्यादा शतक

9 of 9
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
जबकि टीम इंडिया के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम है जिन्होंने पिछले महीने अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी। क्रिस गेल और ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा 2-2 शतक लगाए हैं। गेल अभी यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं क्योंकि वह अभी भी खेल रहे हैं जबकि मैकुलम ने संन्यास ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें