फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मुंबई इंडियंस ने टीम से निकाला, अब टी-10 में नहीं चले युवराज सिंह

Sat, 16 Nov 2019 01:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
2011 विश्व कप के हीरो और एक समय टीम इंडिया के मध्यक्रम की जान रहे युवराज सिंह को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक और चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। युवराज सिंह इस समय टी-10 लीग खेल रहे हैं, लेकिन उस में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले 12 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इनमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह अपने पहले टी-10 लीग मैच में एक चौके की मदद से छह रन ही बना पाए। उनकी टीम महाराष्ट्र अरेबियंस को नॉर्दन वॉरियर्स से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शेख जायद स्टेडियम में वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अरेबियंस की टीम के लिए दासुन शनाका ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 88 रन बनाए। वॉरियर्स ने जवाब में महज एक विकेट खोकर 7 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। आंद्रे रसेल और जॉर्ज मुनसे के बीच 79 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। रसल ने 24 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं मुनसे ने 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।
विज्ञापन

4 of 4
युवराज सिंह
पिछले साल आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में केवल 98 रन बनाने वाले युवराज उम्मीद के मुताबिक प्रददर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, युवराज ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें