ग्रुप सी
महाराष्ट्र बनाम हिमाचल प्रदेश
हिमाचल ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 9 विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में हिमाचल ने छह विकेट पर 121 रन बनाकर मैच अपने नामकर लिया। ऋषि धवन ने नाबाद 61 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी धवन ने तीन विकेटचटकाए।
बड़ौदा बनाम गुजरात
इस मुकाबले में बड़ौदा ने 12 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 4 विकेट पर 176 रन बनाए, जवाब में गुजरात ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए।
छत्तीसगढ़ बनाम उत्तराखंड
यह मैच टाई हो गया लेकिन छत्तीसगढ़ ने सुपर ओवर जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट पर 167 रन बनाए।