सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर यादव ने 31 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इसी के साथ मौजूदा आईपीएल में उनके कुल 473 रन हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। सूर्यकुमार से पहले यह रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के पॉल वल्थाठी ने नाम दर्ज था, जिन्होंने 2011 में 463 रन बनाए थे।