सुरेश रैना फिलहाल क्रिकेट के सभी प्रारूपों में टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जहां उन्होंने अपना आखिरी वन-डे अक्टूबर 2015 में खेला था, वहीं पिछले 6 महीनों में उन्हें टी20 प्रारूप में भी टीम का प्रतिनिधिव करने का मौका नहीं मिला है। रैना को मौजूदा श्रीलंका दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया।
विज्ञापन
2 of 5
सुरेश रैना
रैना ने घरेलू क्रिकेट में खेलकर राष्ट्रीय टीम में दमदार वापसी करने का मन बनाया है। वो अब भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की कप्तानी करेंगे। रैना ने टीम इंडिया में वापसी के लिए दिग्गज क्रिकेटर से सलाह ली है।
विज्ञापन
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना
- फोटो : twitter/ sachin tendulkar
उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रैना ने अपनी जिंदगी में सचिन तेंदुलकर के प्रभाव का हमेशा जिक्र किया है। 30 वर्षीय रैना को दिलीप ट्रॉफी से पहले अपने आदर्श से बल्लेबाजी की टिप्स भी मिली। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर ने रैना को बल्लेबाजी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : Social Media
तेंदुलकर ने रैना के साथ एक फोटो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'रैना से मिलना हमेशा अच्छा लगता है। दिलीप ट्रॉफी के लिए आपको शुभकामनाएं।'
Always great catching up with you, @ImRaina! My best wishes for the #DuleepTrophy! pic.twitter.com/oYC3hbXI0X— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 1, 2017
रैना हमेशा से शॉर्ट गेंदों पर संघर्ष करते दिखे हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तेंदुलकर ने उन्हें इसे सुधारने की टिप्स दी हैं। रैना अब घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो फॉर्म में लौटकर टीम इंडिया में दमदार वापसी करेंगे।