फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी को पीछे छोड़ा, टी20 में किया कमाल

Tue, 13 Mar 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
टीम इंडिया में दमदार वापसी करने वाले सुरेश रैना ने सोमवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ एक विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 15 गेंदों में दो चौको व इतने ही छक्को की मदद से 27 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश रैना - फोटो : File
रैना अब टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले टीम इंडिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रैना के अब टी20 इंटरनेशनल में कुल 1,452 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1,444 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। 29 वर्षीय कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 57 टी20 इंटरनेशनल में 18 अर्धशतकों की मदद से 1983 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 90 रन है।

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : File
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा काबिज हैं। रोहित शर्मा ने 77 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दो शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से कुल 1707 रन बनाए हैं। बता दें कि सुरेश रैना टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना
रैना को टी20 इंटरनेशनल में 1,500 रन पूरे करने के लिए 75 रन की जरुरत है। बता दें कि रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के माध्यम से टीम इंडिया में वापसी की। रैना ने उस सीरीज में 153 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए। रैना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। तब उन्होंने 27 गेंदों में 43 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें