सुरेश रैना
- फोटो : File
सुरेश रैना का बल्ला हमेशा की अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा है। रैना ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी
प्रोटियाज के खिलाफ 2010 में
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी।
रैना ने इस मैच में 60 गेंदों पर आतिशी 101 रन की मैच जीताऊ पारी खेलकर कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के जमाए। शतक पूरा करने के बाद रैना आउट हो गए। रैना के शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से कालिस ने संघर्ष किया लेकिन वो टीम को जीत की राह तक नहीं पहुंचा सके। कालिस ने 54 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीकन टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 172 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 14 रनों से जीत लिया। सुरेश रैना को उनकी इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।