फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना बने टी-20 के सिकंदर, विराट-रोहित-धोनी सभी को पछाड़ा

Mon, 25 Feb 2019 05:26 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suresh raina
टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ रैना ने सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी से उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश रैना
टी-20 क्रिकेट में रैना 8000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 300 टी-20 मैचों में 33.47 की औसत से 8001 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
MS DHONI
रैना के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ही 300 से ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं। सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक बनाने के मामले में अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

4 of 5
chris gayle
इस मामले में रैना से आगे अब सिर्फ क्रिस गेल (12298 रन), ब्रैंडन मैकुलम (9922), किरोन पोलार्ड (8838 रन), शोएब मलिक (8603 रन) और डेविड वॉर्नर (8111 रन) ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना आईपीएल में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। रैना ने 172 पारियों में 4985 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 35 अर्धशतक हैं। आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से अब वह सिर्फ 15 रन दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें