फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत बैन मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, BCCI की याचिका पर दिया यह आदेश  

Fri, 05 Apr 2019 06:53 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
 S Sreesanth - फोटो : file photo
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि बीसीसीआई के लोकपाल न्यायमर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन ही क्रिकेटर एस श्रीसंत की सजा की अवधि पर तीन महीने के भीतर पुनर्विचार करें। विश्व कप विजेता टीम इंडिया के क्रिकेटर श्रीसंत पर 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर यह मामला चल रहा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बीसीसीआई - फोटो : file photo
न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने यह निर्देश बीसीसीआई की याचिका पर दिया। बीसीसीआई ने कहा था कि उसकी अनुशासन समिति ने यह मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष लोकपाल को भेज दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
supreme court - फोटो : PTI
इससे पहले 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की अनुशासन समिति के 35 वर्षीय श्रीसंत के इस मामले में लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया था। तब कोर्ट ने कहा था कि अनुशासन समिति को तीन महीने के भीतर श्रीसंत को दी गई सजा की अवधि पर पुनर्विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
श्रीसंत - फोटो : file photo
शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उसके इस फैसले का दिल्ली उच्च न्यायालय में श्रीसंत के खिलाफ लंबित आपराधिक कार्यवाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। दिल्ली पुलिस ने एक ट्रायल कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें सभी आरोपियों को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में शामिल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें