सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को मनीष पांडे (54) के शानदार फिफ्टी और राशिद खान (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका 10 अंकों के साथ दूसरे, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ तीसरे स्थान मौजूद है। आइये जानते हैं पंजाब पर हैदराबाद की इस रोमांचक जीत के पांच हीरो कौन हैंः-