आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2018 के खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बता दिया कि माही ब्रिगेड को यूं हल्के में आंकना प्रतिद्वंद्वियों को कितना भारी पड़ सकता है।
हालांकि केकेआर को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर सनराइजर्स ने भी अपने मजबूत दावेदारी का सबूत पेश किया है। आइए जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कौन से पांच खिलाड़ी सीएसके के खिलाफ मोर्चा संभाल सकते हैं।