फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटफेर भरा रहा IPL 2018 में सनराइजर्स का फाइनल तक का सफर, PHOTOS में देखिए पूरी कहानी

Sat, 26 May 2018 10:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 17
सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल 2018 एक मेगा शो रहा, जिसका सुपरहिट फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाना बाकी है। महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाएगा। वैसे तो फाइनल से पहले कई कयास ये लगाए जा रहे हैं कि दो साल बाद वापसी कर रही सीएसके ही ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है, लेकिन आईपीएल के इस पूरे सीजन में 'ऑरेंज आर्मी' का सफर काफी सुहाना रहा है। आइये जानते हैं कि सनराइजर्स का आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंचने तक सफर कैसा रहाः
विज्ञापन

मैच-4, हैदराबाद बनाम राजस्थान

2 of 17
srh
आईपीएल 2018 का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला था। इस मुकाबले में 'ऑरेंज आर्मी' ने राजस्थान को 9 वकेट से करारी मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जिसके जवाब में एसआरएच ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मैच-7, हैदराबाद बनाम मुंबई

3 of 17
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का दूसरा मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में सनराउजर्स ने मुंबई के एक विकेच से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसके जवाब में हैदराबाद 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच-10, हैदराबाद बनाम कोलकाता

4 of 17
हैदराबाद - फोटो : IPL
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेला। इस मैच में हैदराबाद ने केकेआर को 5 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 5 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच-16, हैदराबाद बनाम पंजाब

5 of 17
srh
सनराइजर्स हैदराबाद को अपने चौथे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 15 रन से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन बानए। जवाब में हैदराबाद 4 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मैच-20, हैदराबाद बनाम चेन्नई

6 of 17
csk srh
हैदराबाद को अपने पांचवे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 4 रन से हार का समाना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 182 रन बनाए। जिसके जवाब में 6 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मैच-23, हैदराबाद बनाम मुंबई

7 of 17
SRH VS MI
हैदराबाद ने अपने छठे मैच में मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 18.4 ओवरों में 118 रन सिमट गई। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 18.5 ओवर में 87 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

मैच-25, हैदराबाद बनाम पंजाब

8 of 17
हैदराबाद - फोटो : IPL
अपने सातवें मुकाबले में हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में पंजाब की पूरी टीम 4 गेंद शेष रहते ही 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैच-28, हैदराबाद बनाम राजस्थान

9 of 17
सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स
हैदराबाद ने अपने आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 6 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

मैच-36, हैदराबाद बनाम दिल्ली

10 of 17
हैदराबाद - फोटो : IPL
अपने 9वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदारबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 1 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच-39, हैदराबाद बनाम बैंगलोर

11 of 17
हैदराबाद ने अपने 10वें मैच में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ईरसीबी ने 6 विकेट  खोकर 141 रन ही बना सकी।

मैच-42, हैदराबाद बनाम दिल्ली

12 of 17
SRH
अपने 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धाकित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

मैच-46, हैदराबाद बनाम चेन्नई

13 of 17
srh vs csk
हैदराबाद ने अपने 12वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 8 विकेट से करारी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जिसके जवाब में सीएसके ने 2 विकेट खोकर 6 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

मैच-51, हैदराबाद बनाम आरसीबी

14 of 17
srh win
अपने 13वें मैच में हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगोलर ने निर्धारित 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 3 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।

मैच-54, हैदराबाद बनाम कोलकाता

15 of 17
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद को अपने आखिरी लीग यानी 14वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथओं 5  विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में केकेआर 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्वालीफायर-1, हैदराबाद बनाम चेन्नई

16 of 17
सनराइजर्स हैदराबाद
पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में सीएसके ने 8 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

क्वालीफायर-2, हैदराबाद बनाम कोलकाता

17 of 17
srh
दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकात ने 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें