फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 का ऑरेंज कैप डेविड वॉर्नर के सिर पर सजा, इनाम में मिली इतनी राशि

Mon, 13 May 2019 01:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डेविड वार्नर - फोटो : अमर उजाला
IPL 2019 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने चेन्नई को हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में मुंबई ने 1 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर
दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच 29 अप्रैल को खेला था और काफी पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौट चुके थे। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर की।
विज्ञापन

3 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
32 वर्षीय डेविड वॉर्नर की टीम भले ही फाइनल तक नहीं पहुंची, लेकिन महज 12 मैच खेलकर वॉर्नर ने वो कमाल कर दिखाया जो कई क्रिकेटर्स 16 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए। डेविड वॉर्नर ने इस लीग में हैदराबाद के लिए 12 मैच खेले और उन्होंने 69.20 की औसत से 692 रन बनाए।

4 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) विजेता खिलाड़ी वॉर्नर को 10 लाख रुपए का चेक इनाम के रूप में दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
डेविड वॉर्नर इस सीजन में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने 600 रन का आंकड़ा छुआ है। वॉर्नर से पीछे पंजाब के लिए खेलने वाले केएल राहुल (593) हैं। क्विंटन डीकॉक (529) के साथ इस लिस्ट में तीसरे। शिखर धवन (521) इस लिस्ट में चौथे और आंद्रे रसेल (510) पांचवें नंबर पर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि डीकॉक को छोड़कर किसी की भी टीम खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN

IPL-12 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच  रन औसत स्ट्राइक रेट बेस्ट
डेविड वॉर्नर 12 692 69.20 143.86 100*
केएल राहुल 14 593 53.90 135.38 100*
क्विंटन डीकॉक 16 529 35.26 132.91 81
शिखर धवन 16 521 34.73 135.67 97*
आंद्रे रसेल 14 510 56.66 204.81 80*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें