फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट में 'तिहरा शतक' जड़ने वाले सुनील नरेन बने पहले स्पिनर  

Mon, 13 Nov 2017 01:48 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
सुनील नरेन
वेस्टइंडीज के ‌स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। नरेन टी-20 क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर के गेंदबाज हो गए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दसवें मैच में ढाका डायनामाइट्स के गेंदबाज नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को सिलहट सिक्सर्स के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।  
विज्ञापन

2 of 5
सुनील नरेन - फोटो : ESPN
नरेन ने मैच में 4 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए। इन तीन विकेटों के सा‌थ नरेन टी-20 मैचों के रिकॉर्ड बुक में पहुंच गए। नरेन ने टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हो गए हैं। नरेन के कुल 301 विकेट हो गए हैं। नरेन ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 11 टीमों के खिलाफ 252 मैच में 301 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
इस फार्मेट में दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 19 टीमों के खिलाफ अब तक इस फार्मेट में 387 विकेट लिए हैं। 

4 of 5
लसित मलिंगा
श्रीलंका के तूफानी गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम टी-20 में 325 विकेट हैं। मलिंगा को इस फार्मेट का घातक गेंदबाज माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित मिश्रा
भारत की ओर से इस फार्मेट में सबसे ज्यादा विकेट अमित मिश्रा ने लिए हैं। मिश्रा के नाम 211 विकेट हैं। विकेट लेने के मामले में मिश्रा 15 वें नंबर पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें