भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से दुनिया के सबसे बड़े-बड़े दिग्गज प्रभावित हैं। भारतीय टीम को मात देने के लिए बड़ी से बड़ी टीम को लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। बावजूद इसके लोगों को टीम इंडिया के मध्यक्रम में कमजोरी नजर आ रही है। जिसे लेकर उधेड़बुन लंबे समय से जारी है लेकिन इसका कोई परिणाम निकलकर सामने नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
इन वजहों से युवी-रैना की टीम में वापसी चाहते हैं गावस्कर
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : news18
चार नंबर पर टीम इंडिया 2015 विश्वकप के बाद से कई खिलाड़ियों को आजमा चुकी है। जिसमें हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, मनीष पांडे और एमएस धोनी शामिल हैं। लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी इस पोजीशन पर कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस नहीं दे सका है। ऐसे में यह विजय रथ पर सवार टीम इंडिया की सबसे कमजोर कड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
इन वजहों से युवी-रैना की टीम में वापसी चाहते हैं गावस्कर
3 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं को सलाह देकर कुछ पुराने खिलाड़ियों को फिर से मौका देने की सलाह दी है। उनका मानना है कि शायद इससे उनकी परेशानी का समाधान हो जाए। गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की जीत के बाद कहा था कि भारतीय टीम के लड़खड़ाते मध्यक्रम को संभालने के लिए टीम में सुरेश रैना और युवराज सिंह की वापसी होनी चाहिए।
इन वजहों से युवी-रैना की टीम में वापसी चाहते हैं गावस्कर
4 of 5
शिखर धवन
दोनों की वापसी के लिए गावस्कर ने दो तर्क दिए पहला यह की मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज होंगे और दूसरा कि टीम में बांए हाथ के बल्लेबाजों की कमी है। ये दोनों कमियां इन दो खिलाड़ियों के टीम में आने से पूरी हो जाएंगी। बांए हाथ के बल्लेबाज के नाम पर टीम में केवल शिखर धवन हैं और वो भी पारी की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा सभी बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं। मैदान पर बांए और दांए हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी विरोधी टीम के लिए परेशानी खड़ी करती है और टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पा रही है।
इन वजहों से युवी-रैना की टीम में वापसी चाहते हैं गावस्कर
5 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : getty
गावस्कर ने ये भी कहा कि ये दोनों खिलाड़ी मध्यक्रम को संभालने के अलावा गेंदबाजी में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं। हालांकि वो वैकल्पिक समाधान है लेकिन मध्यक्रम में एक बांए हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।