टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिन-ब-दिन सफलता की नई इबारत लिखते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी फैन लिस्ट भी बड़ी होती जा रही है। क्या आम क्या खास हर कोई विराट का दीवाना है। विराट की दीवानगी देशों की सीमा और उम्र के दारये से परे हो गई है। ऐसे में उनकी फैन लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। ये फैन और कोई नहीं WWE के सुपरस्टार फिन बैलोर हैं। जो इन दिनों भारत में हैं।
विज्ञापन
विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर
2 of 4
फिन
- फोटो : wwe.com
विराट का फिटनेस फ्रीक होना बैलोर को भा गया है। वो विराट कोहली से फिटनेस की टिप्स लेना चाहते हैं और उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिन बैलोर विराट कोहली से क्रिकेट की बारीकियां इसलिए सीखना चाहते हैं क्योंकि वह अपने फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। फिन ने कहा है कि मुझे विराट कोहली से मुलाकात करने में काफी खुशी होगी।
विज्ञापन
विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर
3 of 4
फिन बिलौर
- फोटो : wwe.com
बिलौर ने आगे कहा, उनके साथ मैं प्रैक्टिस मैच खेलना चाहता हूं। उनसे मैं क्रिकेट की बारीकियां व नियम सीखूंगा। बिलौर यहीं नहीं रूके उन्होंने विराट के साथ मैदान के एक-दो चक्कर लगाने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, मैं उनके साथ एक-दो चक्कर भी लगाना चाहता हूं, ताकि उनकी फिटनेस को करीब से देख पाऊं।
विराट से क्रिकेट सीखना चाहता है WWE का स्टार रेसलर
4 of 4
विराट कोहली सिक्स पैक ऐब्स
- फोटो : SELF
36 वर्षीय आयरिश रेसलर का मानना है कि किसी भी खेल में फिटनेस की बेहद अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा, मुझे क्रिकेट के बारे में ज्यादा पता नहीं है फिर भी मैं यह खेल ऑस्ट्रेलिया को खेलते हुए देख चुका हूं। आयरलैंड का होने के कारण मुझे यह बात पता है कि आयरिश क्रिकेट टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। पिछले 15 साल से जापान और अमेरिका में बिताने की वजह से मुझे इस खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मैं चाहता हूं कि आने वाले दिनों में आयरलैंड व भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को जरूर देखूं।