फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: केएल राहुल पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- परफॉर्मेंस नहीं तो टेस्ट टीम से हो छुट्टी

Mon, 26 Nov 2018 02:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील गावस्कर और केएल राहुल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को अपने दिमाग की बात कहने के लिए जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि केएल राहुल के बजाय कप्तान कोहली को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। अब पूर्व ओपनर ने कहा कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट में वह पृथ्वी शॉ और मुरली विजय को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
गावस्कर ने कहा, 'शॉ पहले टेस्ट में जरूर खेलेंगे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर न्यूजीलैंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। राहुल का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। अगर राहुल ऑस्ट्रेलिया में भले ही टी20 सीरीज में सही, रन बनाते तो हम उनके पहले टेस्ट में खेलने के बारे में बात करते। मगर वह इसमें पूरी तरह नाकाम रहे और ऐसे में टेस्ट टीम में उनकी जगह नहीं बनती।'
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Gavaskar
लिटिल मास्टर ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से पृथ्वी शॉ और मुरली विजय को पहले टेस्ट में ओपनिंग करनी चाहिए। विजय ने लंबे समय से विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में जरूर वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है। मगर वह अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें शॉ के साथ ओपनिंग करते देखना पसंद करूंगा। दोनों पर्याप्त संयोजन बनाएंगे। शॉ सहवाग जैसे आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। वहीं मुरली एंकर की भूमिका निभाते हैं।'

4 of 5
मुरली विजय
सीनियर खिलाड़ी विजय और अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए, लेकिन पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत टेस्ट में उम्दा पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अच्छा अभ्यास किया। विजय ने काउंटी क्रिकेट में एसेक्स की तरफ से ड्रीम डेब्यू करते हुए शानदार शतक जमाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को छह विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की। अब दोनों देशों के बीच चार मैचों की टेस्ट का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें