ms dhoni
उन्होंने कहा, 'इस तरह की चीजों में धोनी गेंदबाजों की मदद करता है और निश्चित रूप से फील्ड सजाने में भी, क्योंकि विराट डीप में काफी अहम होता है, तब अंतिम ओवरों वह डाइव करके दो रन बचाने की कोशिश करता है, डीप में शानदार कैच लेता है। मुझे लगता है कि विराट के लिये गेंदबाजों के साथ बात करना या स्क्वायर क्षेत्ररक्षकों के साथ सांमजस्य बिठाना संभव नहीं है। यहीं पर विराट को धोनी पर पूरा भरोसा होता है।' इनपुट-भाषा