रोहित शर्मा और विराट कोहली
टीम इंडिया पिछले कुछ वर्षों में अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर काफी हद तक निर्भर रहती है। भारत के मिडिल ऑर्डर को लेकर कुछ चिंताएं लगातार बनी हुई है और अब जब विश्व कप पास में है तो जाधव, रायुडू और कार्तिक पर इस जगह को भरने की जिम्मेदारी है। हालांकि, कोई बल्लेबाज चौथे वन-डे में नहीं हिट हुआ और इसका नतीजा यह रहा कि टीम इंडिया केवल 92 रन पर ढेर हो गई, जो वन-डे में उसका सातवां सबसे कम स्कोर है।