Sunil Gavaskar
69 साल के गावस्कर ने प्री मैच शो में सोनी सिक्स चैनल से बातचीत में कहा, 'करुण नायर को टीम मैनेजमेंट से पूछने का पूरा अधिकार है कि वह टीम में क्यों नहीं है। वह इस जवाब का हकदार है। करुण नायर ने ऐसा क्या नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें जगह नहीं मिली? बस इसलिए कि वह आपका पसंदीदा खिलाड़ी नहीं है। आप उसे चुनना नहीं चाहते हैं। वह तिहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी है। पिछले मैच में आपने एक अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं चुना था, लेकिन अब आपके पास चुनने का मौका था। करुण नायर इसका जवाब चाहता है। ये सब पूरा बकवास है।'