एमएस धोनी
- फोटो : social media
38 साल के धोनी ने इस हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनके आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है। यह पूछने पर कि क्या धोनी भारत की टी-20 विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं, गावस्कर ने कहा कि फिटनेस ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। यह सवाल स्वयं धोनी से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने 10 जुलाई से खुद को भारत की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रखा है।