Cheteshwar Pujara
गावस्कर आगे कहते हैं, 'अगर ड्रेसिंग रूम में ऐसी बात हुई कि चलो आक्रामक होकर खेलें, गेंदबाजों पर हावी होते हैं, तो यह गलत सोच है। सीरीज की शुरुआत में आपकी यह सोच बिलकुल गलत है। ऑस्ट्रेलियाई सहित कई लोग कह चुके हैं कि सीरीज जीत की दावेदार टीम इंडिया है। तो इसका दबाव कंगारुओं पर है, आपको अपना दिमाग लगाकर बल्लेबाजी करनी है। देखिए पुजारा ने क्या किया। उन्होंने धैर्य के साथ अपनी सीमाओं में रहकर बल्लेबाजी की और कुछ अनोखापन का प्रयास नहीं किया। यह बल्लेबाज कुछ अनोखा करने के कारण आउट हुए।'