rohit sharma 100
लिटिल मास्टर ने आगे कहा, 'उनके आउट होने के बाद प्रतिक्रिया की अगर समीक्षा की जाए, तो पाएंगे कि इसके पीछे हमारा खुद का स्वार्थ होता है क्योंकि हम इन्हें लगातार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते देखना चाहते हैं। उन्हें लगातार बल्लेबाजी करते देखने का हमारा ही लालच होता है और इसलिए जब वे आउट हो जाते हैं, तो हम काफी निराश होते हैं। हम घंटों उन्हें लगातार बल्लेबाजी करते देखना पसंद करते हैं।'