फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर रूट का पसंदीदा क्रिकेटर क्यों बनना चाहते हैं ब्रॉड, ये है पूरा मामला

Sun, 22 Jul 2018 01:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टुअर्ट ब्रॉड, जो रूट
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि वह ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं, जिसे कप्तान जो रूट पसंद करें। यह तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस साबित करके एक अगस्त से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज केलिए वापसी करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

2 of 5
जोस बटलर - फोटो : ESPN
नॉटिंघमशायर का यह तेज गेंदबाज ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता, लेकिन अगले साल होने वाली एशेज सीरीज पर जरूर उनकी निगाहें लगी हुई हैं। ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज से कहा, 'मुझे लगता है कि ज्यादा दूर के बारे में सोचना काफी खतरनाक है। इससे आपके दिमाग उस चीज से दूर चला जाता है, जो सचमुच काफी अहम है।'
विज्ञापन

3 of 5
स्टुअर्ट ब्रॉड
उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा लक्ष्य 2019 में एशेज सीरीज दोबारा हासिल करने पर लगा होगा। यह नंबर एक लक्ष्य है, सूची में सबसे ऊपर। लेकिन फिलहाल मुझे बेहतर क्रिकेटर बनना होगा, वैसा खिलाड़ी जिसे रूट पसंद करें।'

4 of 5
stuart broad
वापसी की कोशिश में जुटे ब्रॉड पूर्ण फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्हें पिछले महीने स्पेकसेवर्स काउंटी चैंपियनशिप में वारेस्टरशायर के खिलाफ अपनी काउंटी टीम के लिए खेलते हुए टखने में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
test team india
बता दें कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें