फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा बयान, अब इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Mon, 29 Oct 2018 05:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मिथ और वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि गेंद से छेड़खानी के मामले में कड़ी सजा का प्रावधान न होने के कारण क्रिकेटरों ने सीमाएं लांघी हैं। उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में गेंद छेड़खानी प्रकरण को अधिकारियों की ढील का नतीजा मानते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
गौरतलब है कि मार्च में हुए इस प्रकरण के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक वर्ष का प्रतिबंध लगा था जबकि कैमरून बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
स्मिथ-वॉर्नर
वेबसाइट ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस में लॉउरेस इवेंट के दौरान वॉ ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बॉल टैम्परिंग की घटना को शर्मनाक, बेवकूफी भरी और हास्यास्पद करार दिया। 

4 of 5
स्टीव वॉ - फोटो : File
वॉ ने कहा, ऐसा करना शर्मनाक है लेकिन मेरा मानना है कि अधिकारियों की ओर से दी गई ढील के कारण यह घटना हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Steve Waugh - फोटो : File
उन्होंने कहा कि बीते समय में कई कप्तान ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बॉल टैम्परिंग की है लेकिन उन्हें बेहद कम सजा मिलती थी। इसी ढील और आजादी के कारण बॉल टैम्परिंग जैसा मुद्दा नियंत्रण के बाहर हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें