फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 रुपए से ये शख्स एक ही रात में बन गया लखपति, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Sun, 28 Oct 2018 06:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Facebook/Mandy Flack
किस्मत कब किसकी चमक जाए ये किसी को नहीं पता होता है। दरअसल टोरंटो में छुट्टियों के दौरान चंद रुपयों में खरीदे गए एक बोर्ड गेम से एक कपल की किस्मत रातों-रात चमक गई। कपल के हाथ छह हीरे की अंगूठियां लगी हैं। जिनकी कीमत 13 लाख रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कपल ने इस बोर्ड गेम को केवल 146 रुपये में खरीदा था। बताया जा रहा है कि 27 साल के क्रिस लाइटफुट और उनकी गर्लफ्रेंड मैंडी फ्लैक इस साल ही सिडनी से टोरंटो गए हैं। इस कपल ने अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ खेलने के लिए बोर्ड गेम खरीदा था। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : file photo
लाइटफुट ने बताया कि जब वो परीवार के साथ बोर्ड गेम खेल रहे थे तो उनकी मां ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। तभी उनकी मां कार्ड को अंदर डाल रहीं थीं, जब उन्हें हीरे की एक अंगूठी मिली। लाइटफुट ने बताया कि फिर एक के बाद एक अंगूठियां निकलती गईं। पूरा परिवार हीरे की छह अंगूठी देखकर दंग हो गया।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : The Hamilton Spectator
कपल को जब बोर्ड गेम का मालिक नहीं मिला तो उन्होंने अंगूठियों की कीमत लगवाई, इन सभी हीरे की अंगूठियों की कीमत करीब 13,16,250 रुपये बतायी जा रही है। इस कहानी में तब और ट्विस्ट आ गया जब कपल ने इन अंगूठियों को असली मालिक को वापस करने का फैसला कर लिया। कपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंगूठी के असली मालिक ने उनसे संपर्क किया और अब ये कपल जल्द ही इन अंगूठियों को लौटा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें