2016 का साल जहां कोहली के करियर के लिए सुनहरा सफर रहा है, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और बनडे, दोनों ही में बुरी तरह हारी। घर हो या बाहर, उसका प्रदर्शन फीका ही रहा।
विज्ञापन
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
2 of 7
स्टीव स्मिथ
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को इस साल फरवरी में भारत के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ हाल ही में कोहली को गुस्सा दिलाने के बयान को लेकर विवादों में आए थे। मगर वो एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।
विज्ञापन
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
3 of 7
स्टीव स्मिथ
स्मिथ इस बार अपने बोर्ड से ही खफा है। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया को काफी क्रिकेट खेलनी है। स्मिथ लगातार सीरीज के चलते होने वाली थकान और चोट की संभावनाओं को लेकर काफी चिंतित हैं। 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
4 of 7
स्टीव स्मिथ
श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मैच की सीरीज के एक ही दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज खेलनी है। स्मिथ का कहना है कि इसके चलते कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ेगा। उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
5 of 7
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया जहां श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जहां अपने घर में खेलेगा, तो वहीं उसे भारत का दौरा भी करना है। स्मिथ के हालिया बयान उनकी बौखलाहट साफ दर्शाते हैं। वैसे भी ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004-05 के बाद भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है।
विज्ञापन
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
6 of 7
स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कहा, “यह सही नहीं है। दर्शक अपने देश के सबसे बढ़िया खिलाड़ियों को मैदान में खेलते देखना चाहते हैं। खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक दवाब से गुजरना होता है, जो उन्हें काफी थका देता है।”
कोहली को गुस्सा दिलाना चाहते थे, खुद ही तिलमिला गए
7 of 7
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया को 17 से 22 फरवरी के बीच श्रीलंका की मेजबानी करनी है। वहीं भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेला जाएगा। स्मिथ की चिंता है कि ज्यादातर खिलाड़ियों को टी-20 मैच में जगह नहीं दी जाएगी।