Steve Smith
- फोटो : file photo
स्मिथ ने 'फॉक्स क्रिकेट' में एडम गिलक्रिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे याद है कि हम होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका (नवंबर 2016) से हार गए थे और यह हमारी टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचवीं हार थी। इससे पहले श्रीलंका में हमने तीन टेस्ट गंवाए थे। मुझे याद है कि जेम्स सदरलैंड और पैट होवार्ड कमरों में आए और उन्होंने वास्तव में कहा, 'हम आपको खेलने के लिए पैसे नहीं देते हैं, हम आपको जीतने के लिए पैसे देते हैं।'