फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट संग मैदान पर दिखे धोनी, कप्तान कोहली ने शेयर की पुरानी तस्वीर

Thu, 21 Nov 2019 09:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है और रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं विराट कोहली कोलकाता में पहले डे-नाइट टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। धोनी के क्रिकेट से ब्रेक के बाद से ही लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चा चल रही है। धोनी के फैंस तो उन्हें क्रिकेट के मैदान पर मिस कर रहे हैं, लेकिन विराट भी माही को मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने बुधवार को एक फोटो ट्वीट किया। इसमें वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीठ करके मैदान में खड़े हैं और विराट सामने नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट ने लिखा, 'क्राइम में पार्टनर, क्राइम यही कि बाउंड्री के पास फील्डरों से डबल (2 रन) चुराना।' उन्होंने अपने फैंस से पूछा- अनुमान लगाइए कौन। हालांकि साफ तौर पर दिख रहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़े हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
 धोनी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेले थे। इसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें