चेतेश्वर पुजारा मौजूदा भारतीय टीम की दीवार हैं। उन्हें दूसरा द्रविड़ कहा जाता है। 'दी वॉल' की तरह उन्होंने भी तीसरे नंबर पर खेलते हुए तकनीक और फुटवर्क से अपनी पहचान बनाई। अपने स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचकों ने कई बार उनके खेल पर सवाल उठाए लेकिन अपनी मेहनत और लगन से पुजारा ने ना ही केवल आलोचकों का मुंह बंद किया बल्कि कैप्टन कोहली के भरोसे को भी कायम रखा।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
2 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
इस सत्र से पहले कुछ खराब पारियों के बाद पुजारा ने 3 मैचों में लगातार 3 सेंचुरी जड़कर अपनी फॉर्म साबित की। पहले न्यूजीलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा के लगातार 3 जोरदार शतक उनके बारे में काफी कुछ साबित करते हैं:
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
3 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
चेतेश्वर को भले ही टेस्ट क्रिकेट का बैट्समैन कहा जाता हो लेकिन वन-डे क्रिकेट में भी उन्होंने खूब रन बनाए हैं। सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने 2006 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। पुजारा ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 349 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116 का था।
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
4 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : Cricket Country
मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा का एवरेज
39 मैच और 66 पारियां खेल चुके पुजारा का एवरेज 50 के पास रहा है। कुछ खराब पारियों के बाद पुजारा को वेस्टइंडीज दौरे पर बाहर बैठाया गया। मगर के बाद पुजारा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा औऱ कीवी टीम के खिलाफ जोरदार वापसी की। उनका आंकडे उनकी कहानी बयान करते हैं। मौजूदा टेस्ट टीम में उनका सबसे ज्यादा का एवरेज है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
जबरदस्त फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
पुजारा के फर्स्ट क्लास मैचों पर अगर नजर डाली जाए तो इसमें पुजारा के आंकड़े शानदार हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 135 मैचों में पुजारा ने 221 पारियां खेली हैं और 57.38 की औसत से करीब 11 हजार रन उनकी झोली में है। मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों में वो सिर्फ गौतम गंभीर से ही पीछे हैं। फर्स्ट क्लास में उनका सर्वाधिक स्कोर 353 रन है। पुजारा ने 72 बार 50 का आंकडा पार किया है और 36 बार उसे सैंकड़े में तब्दील किया है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
6 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
लंबी पारियां खेलने की क्षमता
टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि आपकी फिटनेस की भी परीक्षा होती है। कई लोग पुजारा की आलोचना करते हैं कि उनका स्ट्राइक रेट काफी कम है। मगर पुजारा प्रति पारी करीब 93 गेंदो का सामना करते हैं। बाकी भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए वो कोहली, रहाणे और गंभीर की तुलना में प्रति पारी करीब 12 गेंद अधिक खेलते हैं। इस मामले में राहुल द्रविड़ सर्वाधिक 109 गेंद प्रति पारी खेलते थे। खूंटा गाड़ कर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा लंबा समय क्रीज पर गुजारकर एक छोर से दबाव कम करते हैं।
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े बनाते हैं उन्हें विराट कोहली से बेहतर
7 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
सभी विपक्षी देशों के खिलाफ शतक
पुजारा ने अब तक 6 देशों के खिलाफ टेस्ट मैच खेला और सभी के खिलाफ सेंचुरी जड़ी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ उन्होंने दोहरे शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 और इंग्लैंड के खिलाफ 204 रन की सर्वाधिका पारी खेले पुजारा ने न्यूजीलैंड (159 रन), दक्षिण अफ्रीक (153 रन), श्रीलंका (145 रन) और वेस्टइंडीज (113 रन) के खिलाफ भी शतकीय पारियां खेली हैं। पुजारा ने अब तक 10 शतक लगाएं है और सभी टीमों के खिलाफ शतक इस बात की सबूत हैं कि वो किसी भी विरोधी को खेलने में असहज नहीं।