ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच हरारे में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका ने सीरीज में 2-0 की जीत की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा दिए हैं। जीत के लिए 491 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे ने चौथे दिन स्टंप्स तक 180/7 रन बना लिए।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट में बस श्रीलंका की जीत की औपचारिकता बची है
2 of 4
क्रिकेट
- फोटो : getty
ज़िम्बाब्वे को अभी 311 रनों की जरूरत है और उसके सिर्फ 3 विकेट ही बाकी हैं। स्टंप्स के समय क्रेग एर्विन 65 रन बनाकर नाबाद थे। अब कल श्रीलंका को बस जीत की औपचारिकताएं ही पूरी करनी है। रंगना हैराथ की कप्तानी में यह श्रीलंका की पहली सीरीज जीत होगी।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट में बस श्रीलंका की जीत की औपचारिकता बची है
3 of 4
क्रिकेट
- फोटो : getty
श्रीलंका ने 258/9 के स्कोर पर ही पारी घोषित कर दी और इस तरह ज़िम्बाब्वे को जीत के लिए 491 रन का पहाड़नुमा और लगभग असंभव लक्ष्य मिला। ज़िंबाब्वे के कप्तान ग्रेम क्रीमर ने 4 और कार्ल मुम्बा ने 3 विकेट लिए।
दूसरे टेस्ट में बस श्रीलंका की जीत की औपचारिकता बची है
4 of 4
रंगना हैराथ
- फोटो : getty
ज़िम्बाब्वे की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चाय तक मेजबान टीम का स्कोर 33/2 था। चाय के बाद रंगना हेराथ ने दिन का खेल खत्म होने से पहले विरोधी कप्तान ग्रेम क्रीमर को आउट करके एक बार फिर पारी में 5 विकेट और मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।