फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSL: नहीं पूरा होगा श्रीलंकाई कप्तान चांदीमल का सपना! जानिए क्यों

Thu, 09 Nov 2017 06:53 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश - फोटो : Deccan Chronicle
भारत और श्रीलंका के बीच अब सीरीज शुरू होने वाली है। 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला टेस्ट खेला जाएगा। श्रीलंका टीम तीन टेस्ट मैचों के बाद तीन वन डे और तीन टी-20 मैच भी खेलेगी। श्रीलंका की टीम भारत पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 5
dinesh chandimal
श्रीलंका की टीम ने अब तक भारत में 17 टेस्ट खेले हैं। लेकिन एक भी टेस्ट मैच में उसे जीत नहीं मिली है। दस में हार का सामना करना पड़ा है। सात मैच ड्रा हुए हैं। श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा है कि भारत में टेस्ट मैच जीतना उनका सपना है। अपनी टीम की हार के रिकॉर्ड से वाकिफ चांदीमल ने कहा कि भारत में टेस्ट मैच जीतना काफी कठिन चुनौती है। हमें एक बेहतर शुरुआत की जरूरत है। चांदीमल ने कहा कि कोलकाता के ‌क्रिकेट प्रेमी दर्शकों के बीच खेलना काफी रोमांचक होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रंगना हैराथ - फोटो : getty
श्रीलंका टीम में रंगना हेराथ और एंजेला मैथ्यूज के अलावा अन्य किसी खिलाड़ी को भारत में खेलने का अनुभव नहीं है। इन दो के अलावा सभी पहली बार भारत में खेलेंगे। खुद कप्तान चांदीमल का यह पहला भारत दौरा है। ‌इसलिए भारत का यह दौरा हम सबके लिए अहम होगा। यह हम सबके लिए एक चुनौती होगी। हम सबको कड़ी मेहनत की जरूरत है। 
 

4 of 5
रंगना हेराथ
श्रीलंका की टीम में दासून शनाका, धनंजय डिसिल्वा, रोशेन सिल्वा, सदीरा पहली बार शामिल किए गए हैं। इन सभी के पास भारत में उसी के खिलाफ कुछ नया करने का अवसर है। चांदीमल ने कहा कि सभी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पहली बार खेलेंगे। इनके करियर की अभी शुरुआत होगी। बिना दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। चांदीमल ने कहा कि हमने भारत दौरे के पहले काफी अभ्यास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
भारत ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था। वहां टीम इंडिया ने श्रीलंका का सभी फार्मेट में 9-0 से सफाया किया था। देखना यह होगा कि श्रीलंका की टीम अपनी इस हार के बाद टीम इंडिया पर किसी तरह से पलटवार करती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें