श्रीलंका क्रिकेट
- फोटो : social media
10 साल पहले पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले से अबतक दहशतजदा है। साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई लंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आतंकियों की गोलीबारी में महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा को हल्की चोटें आईं थीं। साथ ही अजंता मेंडिस, समरवीरा और थरंगा परावितर्ना को बम फटने से निकलने वाले टुकड़ों से चोटें आईं थीं। तब से ही कोई भी देश पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करने से मना करता रहा है।