फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को लगा तगड़ा झटका, बॉल टेंपरिग मामले में हुए निलंबित 

Wed, 20 Jun 2018 05:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश चांदीमल
श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को गेंद से छेड़छाड़ मामले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, उन्हें ग्रास आइसलेट में हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश चांदीमल
सेंट लूसिया टेस्ट की समाप्ति के बाद हुई सुनवाई में श्रीलंका टीम प्रबंधन की उपस्थिति में वीडियो साक्ष्य पेश किए गए। चांदीमल ने माना कि उन्होंने मुंह में कुछ डाला था लेकिन उन्हें ठीक से याद नहीं कि वो क्या था। 
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश - फोटो : Deccan Chronicle
मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने संहिता के अनुसार दो निलंबन अंक और पूरी मैच फीस कटौती की सजा सुनाई। दो निलंबन अंक मिलने का मतलब एक टेस्ट या दो वन-डे या दो टी-20 पर प्रतिबंध है जो भी पहले आए। 

4 of 6
dinesh chandimal
बता दें कि अब चांदीमल 23 जून से बारबाडोस में होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में चार डिमेरिट अंक भी जोड़ गए हैं। टीवी फु टेज में दिखाया गया कि दिनेश ने अपनी जेब से कुछ निकाला और कुछ सेकंड उसे चबाने या निगलने के बाद अपनी उंगली पर कुछ थूका और उस लार से गेंद को चमकाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

5 of 6
dinesh chandimal - फोटो : File
गौरतलब है कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने कहा कि फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट है कि चांदीमल ने गेंद पर कुछ कृत्रिम तत्व लगाया है जोकि आईसीसी की आचार संहिता के तहत प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश चांदीमल
बता दें कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सैंट लूसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर अलीम दार और इयान गाउल्ड ने मेहमान टीम से गेंद को बदलने की मांग की क्योंकि अंपायर गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे। अंपायर का कहना था कि मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति में बदलाव किया गया था। गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें