श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने से हुई दुर्घटना के मामले में सोमवार को माफी मांगी। इस दुर्घटना में तिपहिया वाहन का चालक घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Dimuth Karunaratne
- फोटो : file photo
रविवार को इस सड़क दुर्घटना के बाद तीस साल के करुणारत्ने को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया था। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट ने उनका लाइसेंस रद्द कर दिया और मामले की सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की।
विज्ञापन
3 of 4
डिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : file photo
करुणारत्ने ने अपने बयान में कहा, 'मेरी यह हरकत श्रीलंकाई राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पूरी तरह से अशोभनीय थी और मैं इस घटना के लिए आप सभी से माफी मांगता हूं।'