फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

Thu, 24 Nov 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
श्रीलंका ने बुधवार को ट्राई सीरीज के बेहद रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 1 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 330 रन बनाए।
विज्ञापन

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

2 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 329 रन ही बना सकी। कुसल मेंडिस ने  73 गेंदों में 7 चौको व 5 छक्कों की मदद से 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

3 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 10 रन की जरुरत थी। पहली गेंद पर होल्डर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सुलेमान बेन बीट हो गए। तीसरी गेंद पर बेन ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमकर मैच बेहद रोमांचक बना दिया।

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

4 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
विंडीज को तीन गेंदों में जीत के लिए तीन रन की दरकार थी। प्रदीप ने चौथी गेंद पर बेन को बीट किया। पांचवीं गेंद पर बेन ने कवर्स की दिशा में हवा में शॉट खेला, लेकिन सिल्वा ने उनका आसान कैच पकड़ा।
विज्ञापन

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

5 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
अंतिम गेंद पर विंडीज को तीन रन की दरकार थी और कप्तान होल्डर स्ट्राइक पर थे। प्रदीप ने ब्लॉकहॉल गेंद डाली, जिस पर होल्डर सिर्फ एक रन ले सके और श्रीलंका ने मैच एक रन से जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक रन ने फेरा वेस्टइंडीज की मेहनत पर पानी

6 of 6
क्रिकेट - फोटो : getty
दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला शुक्रवार को वेसटइंडीज और जिंबाब्वे के बीच होने वाले मैच से होगा। जीतने वाली टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी। इस सीरीज का फाइनल 27 नवंबर को हरारे में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें